Uttarakhand News: ‘भाजपा ने बदली देश की तस्वीर’, सीएम धामी ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, कहा– युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर देश को दी नई गति…


देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। जिससे देश के विकास को नई गति मिली है। अब भारत हर मामले में नंबर वन बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने बदली देश की तस्वीर

सीएम धामी ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं को सिर्फ रोज़गार के अवसर ही नहीं दिए बल्कि उन्हें रोजगार सृजन बनने की दिशा में भी आगे बढ़ाया है। आज भारत का युवा देश के साथ ही वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान बना रहा है तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच को जाता है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के पद चिन्हों पर चलते हुए हमारी सरकार ने युवा कल्याण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। रिकॉर्ड संख्या में सरकारी नौकरियों में भर्ती एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना जैसी विभिन्न योजनाओं ने प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग प्रशस्त किया है।



Source link




By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *