Uttarakhand News: ‘उत्तराखंड से मेरा खास जुड़ाव’, देवभूमि पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा– विभाजन के बाद से इस राज्य को बनते-संवरते देखा है…


देहरादून। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड से मेरा खास जुड़ाव रहा है। जब उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड का विभाजन हुआ तो उस समय संयुक्त उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री मैं ही था। तब से लेकर आज तक मैंने इस एक नई पहचान बनते हुए देखा हैं।

रक्षामंत्री ने पाकिस्तान पर बोला हमला

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान को एक साथ स्वतंत्रता मिली थी लेकिन आज जहां दुनिया में भारत को मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में पहचान मिली है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को फादर ऑफ द ग्लोबल टेररिज्म की उपाधि मिली है। पाकिस्तान ने हमेशा से आतंकियों को पनाह दी है। दुनियाभर में उन्हें इसी नजरिए से देखा जाता है।

2014 से पहले भ्रष्टाचार की सरकार होती थी

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2014 से पहले देश में घोटालों और भ्रष्टाचार की सरकार होती थी। आज यह परिभाषा बदल गई है। आज विकास, नवाचार और आविश्कार की बात हो रही है। आज तक किसी सरकार ने यह नहीं सोचा कि अगर कोई गरीब व्यक्ति बीमार पड़ गया तो उसके इलाज का क्या होगा? यह मोदी सरकार है जिसने गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की।



Source link




By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *