Uttarakhand News: 7 लोगों की दर्दनाक मौत, पर सीएम धामी ने जताया दुख, बोले—यात्रियों की सकुशलता के लिए कर रहा हूं प्रार्थना…..


रुद्रप्रयाग. केदारनाथ धाम में भीषण हादसा हुआ है. जहां खराब मौसम की वजह से एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही NDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई. घटना के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. वहीं सीएम धामी ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है.

सीएम धामी ने हादसे के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.

बता दें कि आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से केदारनाथ जा रहा था. इस दौरान वह खराब मौसम की चपेट में आ गया और गौरीकुंड के जंगल में जा गिरा. घटना में 7 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहच-बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया है. मरमे वालों की पहचान राजवीर-पायलट, विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा और राशि के रूप में हुई है.



Source link




By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *