International Yoga Day : सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई, कहा- योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं….


International Yoga Day : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीनतम जीवन-पद्धतियों में से एक है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन का प्रतीक है।

योग हमें तनावमुक्त रखता है

सीएम धामी ने आगे कहा कि यह न केवल हमें तनावमुक्त रखता है, बल्कि जीवन को अधिक अनुशासित और सकारात्मक बनाता है। योग  (International Yoga Day) से मन शांत होता है, शांति से संतोष आता है, संतोष से हम अहिंसा की ओर बढ़ते हैं और अहिंसा से हम अपनी मूल अवधारणा “वसुधैव कुटुम्बकम्” के संकल्प को साकार करते हैं।

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं

सीएम धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में योग एक वैश्विक अभियान  (International Yoga Day) बन चुका है। पूरी दुनिया ने भारत की इस अमूल्य धरोहर को अपनाया है और इसके लाभ को स्वीकार किया है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे और स्वस्थ भारत, समर्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।



Source link




By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *