Uttarakhand News:दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट, चारधाम प्रसाद और स्थानीय उत्पाद किए भेंट…


उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम धामी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिड़ला को उत्तराखण्ड के चारधाम का प्रसाद भेंट किया और देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए राज्य के विभिन्न स्थानीय उत्पाद भी उन्हें भेंट किए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य चारधाम, प्राकृतिक सुंदरता एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य, और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देर सायं नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में विशेषज्ञ समिति द्वारा संस्तुति की गई राज्य की 21 जल विद्युत परियोजनाओं में 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सकारात्मक कार्यवाही के प्रति आश्वस्त किया है।



Source link




By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *