आपदा भी नहीं रोक सकी! CM धामी ने ट्रैक्टर से किया जलमग्न क्षेत्रों का निरीक्षण और ग्रामीणों की समस्या सुनकर दिया हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा….


हरिद्वार. राज्य में जारी भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिले के लक्सर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे. कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर के माध्यम से ग्रामीण और जलमग्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली.

मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, आवास, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की सुनिश्चित व्यवस्था की जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी. राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है. बचाव एवं राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कें, टूटे हुए पुल एवं जल से घिरे घरों का जायज़ा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविरों की पर्याप्त व्यवस्था हो, जिसमें भोजन, पानी, दवाइयां एवं साफ-सफाई की सुविधाएं उपलब्ध हों. जिन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की आवश्यकता है, उन्हें तत्काल स्थानांतरित किया जाए.
किसानों को हुई फसल क्षति का त्वरित आंकलन कर मुआवजा प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए. आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य शिविर स्थापित कर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाए.



Source link




By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *