Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के दल को किया रवाना…..


हल्द्वानी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत आज 32 श्रद्धालुओं के एक दल को हरी झंडी दिखाकर गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया।

हल्द्वानी सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का उद्देश्य उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना और उनके जीवन में आध्यात्मिक शांति एवं आनंद का संचार करना है।

पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं के इस दल में 19 महिला एवं 13 पुरुष यात्री शामिल हैं। इस दल में सम्मिलित श्रद्धालु गंगोत्री धाम सहित मार्ग पर विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं के आवास व भोजन आदि की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास केन्द्रों में की गई है।



Source link




By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *