Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की जिले के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन, कहा- यह हमारे संगठन के विस्तार का केंद्र बनेगा…..


रुड़की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की जिले के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि भाजपा संगठन की दृष्टि से रूड़की का अलग संगठनात्मक जिला बनाया हुआ है।

कार्यकर्ताओं को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इसमें हमारे 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। आज यहां उनके कार्यालय का लोकार्पण हुआ है। यह कार्यालय हमारे संगठन के विस्तार का केंद्र बनेगा। आज धनतेरस के दिन इस कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

बिहार चुनाव पर क्या कहा

सीएम धामी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कहा कि मैं कल अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में गया था। मैंने देखा है कि जनता में डबल इंजन की सरकार बनाने की प्रतीक्षा है। मतदान के दिन लोग भारी संख्या में वहां मतदान करेंगे। नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में डबल इंजन लगेगा और वहां विकास तेजी से होगा।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed