Uttarakhand News: पद्मभूषण बछेंद्री पाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार…


उत्तराखंड: सुप्रसिद्ध पर्वतारोही और पद्मभूषण सम्मान प्राप्त बछेंद्री पाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया. यह चेक उनकी ओर से राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बछेंद्री पाल के इस सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सहयोग एवं सेवा की भावना ही समाज को जोड़ती है. उन्होंने कहा कि ऐसे योगदान न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि जनहित के कार्यों के प्रति अन्य लोगों को प्रेरित भी करते हैं.



Source link




By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *