मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- शिक्षा की नई ज्योत जगा रहा ग्राफिक एरा भीमताल


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पहुंचकर अकादमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि भीमताल ग्राफिक एरा शिक्षा की नई ज्योत जगा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र आज युवा हर प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

साथ ही सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग से निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी सरकार काम करते रहेगी। ग्राफिक एरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रो डॉ कमल घनशाला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा आदि मौजूद रहे



Source link




By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *