
देहरादून : सांख्य योग फाउंडेशन और अरिहंत हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में अरिहंत हॉस्पिटल परिसर में ‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रति समर्पण और सेवा भाव से कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को पहचान दिलाना और उनके योगदान से अन्य लोगों को प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में सांख्य योग फाउंडेशन की ओर से डॉ. मुकुल शर्मा, गीता चौधरी, डॉ. ऊर्जा आहूजा और वैद्य साक्षी मित्तल मौजूद रहे। वहीं, अरिहंत हॉस्पिटल की ओर से अभिषेक जैन, सुमित पवार सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा डॉ. ए. पी. एस. औलख, डॉ. सोमेश बोडाकोटी, डॉ. अर्चना नौटियाल, रेखा नेगी और मीनू चड्ढा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सकारात्मक बदलाव के लिए समर्पित व्यक्तियों के कार्यों को सराहा गया। साथ ही, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संदेश भी दिया गया।



