देहरादून : अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, देहरादून में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमलता और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोमेट्रिक काउंसलिंग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. मुकुल शर्मा ने किया।

कार्यशाला में डॉ. मुकुल शर्मा ने छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जीवन में संतुलन और एकाग्रता बनाए रखना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। वहीं, अन्वेषिका एजुकेशन ट्रस्ट के सीईओ श्री आशीष कुमार ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी देते हुए व्यावहारिक और तकनीकी सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर मनोविज्ञान प्रवक्ता विजय लक्ष्मी यादव और श्रीमती विनीता शाह ने भी मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित करना रहा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *