फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने समाजसेवा में योगदान देने वाले पेशेवरों को किया सम्मानित

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से समाजसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित पेशेवरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष, समाजसेवी मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा और भूमिका भट्ट शर्मा ने वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. चिराग बहुगुणा को ‘व्हाइट कोट लेजेंड अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया।
वहीं, माननीय सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री राजेश प्रताप और जिला न्यायालय देहरादून के अधिवक्ता श्री कुलदीप कुमार भारद्वाज को ‘ब्लैक कोट लेजेंड अवार्ड 2026’ प्रदान किया गया।


इस अवसर पर डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान न केवल उनके योगदान को पहचान देता है, बल्कि दूसरों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, जिम्मेदारी और सेवा भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *