देहरादून, 10 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर ऐतिहासिक भागवत पीठ, भागवत जन्मभूमि श्री शुकदेव आश्रम, स्वामी कल्याणदेव सेवा ट्रस्ट (मुजफ्फरनगर) के पदाधिकारियों ने भेंट की।
इस दौरान पदाधिकारियों ने 14 जुलाई को ट्रस्ट के वार्षिक समारोह में शामिल होने हेतु निमंत्रण भी दिया। साथ ही पदाधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को “शुकतीर्थ” नामक पुस्तक भी की। भेंटवार्ता के दौरान आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श भी हुआ।
