तुनवाला में बलूनी हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

देहरादून : बलूनी हॉस्पिटल, देहरादून की ओर से रविवार, 4 अक्टूबर को रायपुर क्षेत्र के तुनवाला स्थित पंचायत घर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।

शिविर का शुभारंभ बलूनी हॉस्पिटल के डॉ. उदय शंकर बलूनी और तुनवाला, रायपुर की पार्षद श्रीमती पूजा नेगी ने किया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. उदय शंकर बलूनी, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि कर्नाटक, दंत चिकित्सक डॉ. प्रणिता उनियाल और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु वाजपेयी शामिल रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।


इस दौरान लोगों को बलूनी हॉस्पिटल में उपलब्ध आयुष्मान भारत, एसजीएचएस और सीजीएचएस स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे पात्र लाभार्थी इन योजनाओं के तहत मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

शिविर के सफल आयोजन में हॉस्पिटल के सीईओ द्रवेश नौटियाल के साथ धीरेज, रेखा राणा, सरिता, राकेश सुआल, फार्मासिस्ट कन्हैया पुरोहित, गौरव गुसाईं और हॉस्पिटल की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *