श्रीमती वेनू अग्रहरी ढिंगरा ने उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष के रूप में ग्रहण किया कार्यभार

 

उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में आज दिनांक 13 नवंबर 2026 को श्रीमती वेनू अग्रहरी ढिंगरा ने आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर आयोग के अनुसचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह एवं समस्त कार्मिकों द्वारा श्रीमती वेनू अग्रहरी ढिंगरा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिक प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर आयोग की विधि अधिकारी श्रीमती ममता रौथाण, बाल मनोवैज्ञानिक डॉ. निशात इकबाल, सहायक लेखाकार श्री संदीप सकलानी, कनिष्ठ सहायक श्रीमती शान्ति भट्ट एवं डी.ई.ओ. सुश्री अंजली सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *