VMSB-UTU के पांच कैंपस में निदेशक भर्ती पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (VMSB-UTU) के पांच परिसर संस्थानों में निदेशक पदों पर भर्ती को लेकर दायर याचिका पर 23 सितंबर को उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने निदेशक पदों को ‘Deputation Only’ के आधार पर भरने की व्यवस्था के नियमों और वैधानिक आधार को लेकर राज्य सरकार, AICTE और विश्वविद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा है।
मामला विश्वविद्यालय की ओर से 10 जुलाई 2026 को जारी विज्ञापन संख्या 1093/VMSB-UTU/2026 से संबंधित है। इसके तहत पिथौरागढ़, देहरादून, बौन (उत्तरकाशी), गोपेश्वर और टनकपुर स्थित पांच संस्थानों में निदेशक पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
याचिका में पूर्व में जारी भर्ती विज्ञापनों और वर्तमान विज्ञापन में अपनाई गई प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए यह स्पष्ट करने की मांग की गई है कि वर्ष 2026 में भर्ती को केवल प्रतिनियुक्ति तक सीमित करने का आधार क्या है।
मामले में अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को होगी। हाईकोर्ट के समक्ष संबंधित पक्षों के जवाब के बाद भर्ती व्यवस्था को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *