देहरादून : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से ब्लड कैंसर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ब्लड कैंसर के लक्षण, समय पर जांच, आधुनिक उपचार और बचाव के बारे में जानकारी दी।

प्रो. डॉ. नीलकमल कुमार ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता और सकारात्मक सोच मरीजों के हौसले को मजबूत करती है। डॉ. उत्कर्ष शर्मा और डॉ. निशांत सिन्हा ने भी ब्लड कैंसर की जांच एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर जानकारी साझा की। कैंसर सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव बताते हुए परिवार के सहयोग और चिकित्सकों पर विश्वास को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में योगाभ्यास के जरिए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में शबीना एवं शोएब संयुक्त रूप से प्रथम, प्रतिभा नौटियाल द्वितीय और रश्मि तृतीय रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में कल्पना प्रथम, वैशाली द्वितीय और भारती तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का समापन ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी’ के संदेश के साथ जागरूकता का संकल्प लेकर हुआ।
