
देहरादून : नालापानी, सहस्रधारा स्थित के.के.एम. कुष्ठ आश्रम में सोमवार को कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के लिए बहुउद्देशीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में ईएनटी के पांच, ऑर्थोपेडिक के 12, नेत्र रोग के 11, महिला रोग के 15 और फिजिशियन के 10 मरीजों की जांच की गई। वहीं, पांच लोगों में उच्च रक्तचाप और दो लोगों में मधुमेह की पुष्टि हुई। इसके अलावा सभी 50 लोगों के छाती के एक्स-रे किए गए, जिनमें 10 व्यक्तियों में टीबी के संदिग्ध लक्षण पाए गए।

इस दौरान खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। NIEPVD की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती सुनंदा राणा ने संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा, श्री बाबूराम तोमर, श्री बी.पी. शर्मा और श्री सूरज सिंह मौजूद रहे। शिविर की व्यवस्थाएं सत्य साईं सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष कैप्टन अजय स्वरूप के नेतृत्व में 30 सेवा दल सदस्यों ने संभालीं।


