हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक ट्रेन का विस्तार और दो नई ट्रेनों को मंजूरी


उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात दी है। इसके तहत बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए दो नई एसी एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी गई है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इन फैसलों की जानकारी दी। इन रेल सेवाओं के विस्तार और नई ट्रेनों के संचालन से हरिद्वार का मुंबई, गुजरात समेत देश के अन्य हिस्सों से रेल संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल सेवाओं के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों के साथ आर्थिक विकास के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। नई ट्रेनों के संचालन और मौजूदा रेल सेवाओं के विस्तार से उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बेहतर रेल संपर्क से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। इससे यात्रियों की सुविधा बढ़ने के साथ ही पर्यटन, व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।



Source link




By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *