Uttarakhand News: केदारनाथ-बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगेगा ATS सिस्टम, हेली सेवा होगी और अधिक सुरक्षित….


देहरादून. चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. अब हेली सेवा को सुरक्षित बनाने के लिए एटीसी सिस्टम प्रणाली स्थापित की जाएगी. पिछले साल हुए हादसों को मद्देनजर रखते हुए डीजीसीए और यूकाडा ने हेलिकॉप्टरों की सुरक्षित उड़ान के लिए ये कदम उठाया है.

बता दें कि केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में एटीसी प्रणाली स्थापित करने का अहम फैसला लिया गया है. एटीसी प्रणाली स्थापित होने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पल-पल की जानकारी मिलेगी. हेलीकॉप्टर की लाइव ट्रैकिंग से हर मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी. हेली सेवा का टेंडर प्रक्रिया शुरू है, जो 25 फरवरी तक पूरी हो जाएगी.

जानकारी के अनुसार, पिछले साल केदारनाथ औऱ उत्तरकाशी में दो हेलिकॉप्टर हादसों में 13 लोगों की मौत हुई थी. एटीसी प्रणाली स्थापित हो जाने से हादसों को रोका जा सकेगा, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा को और सुगम बनाया जा सकेगा.



Source link




By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *