Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– “होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक”…..


देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देश और प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हर्षोल्लास के पावन त्योहार की बधाई। होली समाज में एकता का संदेश देती है। यह पर्व अपनत्व का रंग घोलकर प्रेम, सौहार्द का संदेश देने वाला है। ईश्वर से सभी के लिए सुख, समृद्धि की कामना है।

एकता की भावना को सुदृढ़ करता है

सीएम धामी ने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। होली रंग, उल्लास और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि का संचार हो, यही कामना है।



Source link




By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *