Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास कार्यों का खजाना, पुलिस आवास से लेकर पार्किंग निर्माण तक करोड़ों की योजनाओं को मिली मंजूरी…..


देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप II के 6 आवासों और चहारदीवारी निर्माण के लिए 3.13 करोड़, जनपद नैनीताल के फायर स्टेशन हल्द्वानी में टाइप II के 64, टाइप-III के 8 और टाइप IV के 4 आवासों के निर्माण के लिए 36.64 करोड़ और जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब में टाइप II के 6 और टाइप-III का 01 आवास के निर्माण के लिए 3.47 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री धामी ने मौलेखाल बाजार, अल्मोड़ा में पार्किंग निर्माण के लिए 5.91 करोड़ और जनपद चमोली के ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण के लिए 61.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन दिया है.

बता दें इसके पहले भी बीते 9 मई को सीएम धामी ने राज्य की विभिन्न विकास येजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 (Kumbh Mela 2027) से संबंधित मुख्य योजनाओं के लिए 256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी थी. सीएम द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से हर जनपद को राहत और बचाव मद में 3 करोड़, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में 5 करोड़ और तैयारी एवं क्षमता विकास मद में 2 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई थी. इस प्रकार प्रति जनपद 10 करोड़ दिए गए हैं. इस क्रम में कुल धनराशि 130 करोड़ अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति दी गई थी.

मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में उत्तराखण्ड राज्य में समस्त जिलाधिकारियों को नॉन एसडीआरएफ (जिलाधिकारियों के लिए आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण) में प्राविधानित धनराशि 39 करोड़ के सापेक्ष प्रति जनपद धनराशि 2 करोड़ दी गई थी. इस क्रम में कुल धनराशि 26 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया थी.



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *