Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी 29.10 करोड़ की सौगात, प्रदेश में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…..


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके।

जनसुविधाओं के विकास के लिए निरन्तर प्रयास

मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, अवस्थापना सुविधाओं के साथ जनसुविधाओं के विकास के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। विकास योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन होने से प्रदेश की जनता को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने आवास विभाग के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कार्य हेतु ₹48.82 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में ₹19.53 करोड़, जनपद अल्मोड़ा में विधानसभा सोमेश्वर के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं ग्राम सभाओं में सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 38 इण्डिया मार्क-II हैंडपंप स्थापित करने के लिए ₹1.36 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते की है।

इस क्रम में प्रथम किस्त के रूप में ₹50 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के अन्तर्गत विद्युत यांत्रिक कार्य हेतु ऊर्जा दक्ष पंपों के क्रय के लिए ₹9.73 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रथम किस्त के रूप में ₹3.89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *