देहरादून में डॉ. ए.पी.एस. औलख न्यूरोसाइकाइट्री क्लिनिक का शुभारंभ, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून : शहर में मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में रविवार को रेस कोर्स चौक के समीप डॉ. ए.पी.एस. औलख न्यूरोसाइकाइट्री क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस दौरान उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री खजान दास ने क्लिनिक की शुरुआत को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को सुलभ और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। वहीं, न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने क्लिनिक के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मरीजों के प्रति संवेदनशील और बेहतर उपचार व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया।

कंसल्टेंट साइकाइट्रिस्ट एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. ए.पी.एस. औलख के नेतृत्व में शुरू किए गए इस क्लिनिक में मूड डिसऑर्डर, एंग्जायटी, तनाव प्रबंधन, न्यूरोसाइकाइट्रिक समस्याओं और नशा मुक्ति से संबंधित उपचार एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। क्लिनिक का उद्देश्य लोगों को बिना किसी झिझक के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श और साक्ष्य आधारित उपचार उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। सांख्य योग फाउंडेशन की ओर से डॉ. मुकुल शर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ. आर.के. जैन, डॉ. अपूर्वा जैन, डॉ. एच.के. जौहरी, डॉ. अनंत जौहरी, डॉ. रॉबिन विक्टर, डॉ. पी.आर. अविनाश, डॉ. पारस अग्रवाल, डॉ. भाविन, डॉ. महेश कुड़ियाल, डॉ. सुमिता प्रभाकर, डॉ. चरितेश गुप्ता और डॉ. गिरीश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *