Uttarakhand News: टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत: न्यूजीलैंड को हराकर बना विश्व विजेता, सीएम धामी ने दी बधाई…..


IND vs NZ Final. भारतीय शेरों ने जो हुंकार भरी थी, उसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम की गूंज के बीच हकीकत में बदल दिया है. फाइनल के हाई-वोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को 63 रनों से धूल चटाकर सूर्यकुमार यादव की टीम ने वो कर दिखाया जो आज तक क्रिकेट जगत में कोई नहीं कर सका. इस ऐतिहासिक जीते के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेट टीम भारत वासियों को बधाई दी है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर भारत को विश्व विजेता बनाने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. निश्चित रूप से विश्व कप जीतकर भारत ने अपनी सशक्त खेल रणनीति, टीम भावना और अद्भुत कौशल से विश्व क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. जय हिन्द.

टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले टीम इंडिया की तरफ से एक स्लोगन दिया गया था कि हिस्ट्री रिपीट करेंगे, हिस्ट्री डिफीट करेंगे. ये स्लोगन भारतीय शेरों ने सच कर दिखाया है. टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल जीतकर टीम इंडिया ने हिस्ट्री रिपीट कर दी और हिस्ट्री डिफीट भी कर दी. अब भारतीय टीम बैक टू बैक खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है. इस तरह उसने हिस्ट्री रिपीट की और अपने घर में खिताब नहीं जीतने का तिलिस्म तोड़कर जीतकर हिस्ट्री डिफीट कर दी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराया और खिताब की हैट्रिक लगा दी. टीम इंडिया ने चैंपियन बनकर एक-दो नहीं बल्कि पूरे तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं.



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed