Uttarakhand News: देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर एलायंस एयर की 42-सीटर फ्लाइट का शुभारंभ, CM धामी ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से किया उद्घाटन; बोले- ऐतिहासिक पहल से लोगों का आवागमन होगा और अधिक आसान….


देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर एलायंस एयर की 42-सीटर फ्लाइट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बहुत ऐतिहासिक दिन है। आज जो हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है, उसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं।

पर्यटन व्यवसाय को भी नई गति मिलने की उम्मीद

सीएम धामी ने कहा कि राम नवमी के पावन दिन पर यह सेवा शुरु हो रही है। यह हमारी प्राथमिकता है कि राज्य के सभी सीमांत क्षेत्र हवाई सेवा से जुड़ें। छोटे विमानों से राज्य में हवाई सेवा आसानी से लोगों को मिल सकती है। इससे 12 से 14 घंटे का सफर अब मात्र एक घंटे में सिमट जाएगा। 42 सीटर विमान होने से न केवल अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

हमारा हवाई अड्डा रातभर चलेगा

सीएम धामी ने आगे कहा कि हमने लगातार प्रयास किए हैं कि यहां पर नाइट लैंडिंग होनी चाहिए क्योंकि नाइट लैंडिंग के लिए जो जरूरी औपचारिकताएं हैं, वो सभी यहां पूरी होती हैं। नाइट लैंडिंग होने से हमारा हवाई अड्डा रातभर चलेगा, लोगों का आवागमन आसान होगा।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed