नर्सिंग विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

देहरादून : नर्सिंग विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर इंटर्नशिप अवधि के दौरान स्टाइपेंड दिए जाने की मांग की। विद्यार्थियों ने इस संबंध में मंत्री को ज्ञापन सौंपकर उत्तराखंड के राजकीय नर्सिंग महाविद्यालयों में अध्ययनरत बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित स्टाइपेंड व्यवस्था को शीघ्र कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत कराने का अनुरोध किया।


विद्यार्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बीएससी नर्सिंग की छह माह की अनिवार्य इंटर्नशिप के दौरान उन्हें अस्पतालों एवं विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं देनी होती हैं। ऐसे में इंटर्नशिप अवधि में प्रतिमाह ₹13,150 का स्टाइपेंड मिलने से विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यार्थियों की मांग को गंभीरता से सुना और उन्हें आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस प्रकरण को संबंधित स्तर पर रखा जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *