आईटीआई झाझरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर आयोजित

देहरादून : सहसपुर ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) झाझरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीम ने 39 बच्चों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया।

इसके साथ ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) द्वारा संस्थान के 15 शिक्षकों की गैर-संचारी रोगों (NCD) से संबंधित स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यार्थियों और शिक्षकों को समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न विभागीय स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को समय पर स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं का नि:शुल्क लाभ उपलब्ध कराना रहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *